Home » राजस्थान » ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर ने जयपुर को दिया तौफा स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 मे जयपुर को मिला राज्य स्तरीय प्रथम स्थान

ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर ने जयपुर को दिया तौफा स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 मे जयपुर को मिला राज्य स्तरीय प्रथम स्थान

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के बहुप्रतीक्षित परिणाम गुरूवार को घोषित किए गए। इस राष्ट्रीय स्तर के सर्वेक्षण में देशभर के 40 प्रमुख शहरों में से नगर निगम ग्रेटर जयपुर ने 16वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश और जयपुर का गौरव बढ़ाया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर निगम ग्रेटर जयपुर की ओर से नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा एवं नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर सहित नगर निगम ग्रेटर टीम ने सहभागिता की।

इस अवसर पर केन्द्रीय नगरीय विकास मंत्री मनोहर लाल खटृर द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जयपुर की इस उपलब्धि को सम्मानित किया गया।

महापौर डॉ.सौम्या गुर्जर के जयपुर आगमन पर नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, व्यापारी संघ,विकास समिति,महिला संगठन,जनप्रतिनिधि समिति,पार्षदगण, अधिकारीगण एवं निगम के समर्पित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया एवं राष्ट्रीय सम्मान हेतु बधाई दी।

महापौर डॉ.सौम्या गुर्जर ने बताया कि यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं,बल्कि जयपुरवासियों की सामूहिक जागरूकता, नगर निगम ग्रेटर की टीम और स्वच्छता योद्धाओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है मैं समस्त शहरवासियों,निगम के अधिकारियों,सफाई कर्मचारियों एवं सभी हितधारकों को इस गौरव के लिए तहे दिल से धन्यवाद व बधाई देती हूॅ।यह सफलता हम सभी के लिए प्रेरणा है कि हम आगामी वर्षों में और भी बेहतर प्रदर्शन कर स्वच्छता के क्षेत्र में जयपुर को देश में शीर्ष पर पहुंचाए।

महापौर डॉ.सौम्या गुर्जर ने कहा कि नगर निगम ग्रेटर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा छंटाई केन्द्रों का संचालन, नागरिकों में जन-जागरूकता अभियान, सफाई ऐप्स का संचालन,खुले में शौच से मुक्ति (ODF++) एवं स्वच्छता मित्र सुरक्षा एवं सम्मान जैसे अनेक नवाचारों को प्रभावी रूप से लागू किया गया, जिसका प्रतिफल इस सराहनीय रैकिंग के रूप में मिला है।

नगर निगम ग्रेटर भविष्य में भी नागरिक सहभागिता एवं नवाचारों के माध्यम से स्वच्छ,सुन्दर और सतत् जयपुर के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय