Home » राजस्थान » हर घर तुलसी अभियान शुरू, पूर्व राज्यमंत्री राजीव अरोड़ा ने किया श्रीगणेश

हर घर तुलसी अभियान शुरू, पूर्व राज्यमंत्री राजीव अरोड़ा ने किया श्रीगणेश

सद्भावना के सिपाही और साईनाथ चैरिटेबल के संयुक्त उपक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान समय समय पर संचालित किए जाते रहे है, इसी क्रम में आज हरियाली अमावस के पावन पर्व पर दोनों संगठनों द्वारा घर घर तुलसी हर घर तुलसी अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के पोस्टर लांच के अवसर पर संस्था के मार्गदर्शक और चैयरमेन राजीव अरोड़ा ने कहा तुलसी पत्र की आध्यात्मिक महत्वता सर्वविदित है, और औषधीय गुणों के बारे में हम हमारी नानी दादियों से सुनते आ रहे थे लेकिन अभी भी एक बहुत बड़े वर्ग में तुलसी पत्र के औषधीय गुणों को लेकर पूर्ण जागरूकता का अभाव है। राजीव अरोड़ा ने कहा हमने और हमारी टीम ने सावन की शुरुआत में वृक्षारोपण को समर्पित एक पेड़ सद्भावना के नाम अभियान शुरू किया था जिसके तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण करवाये जा रहे है, इसी क्रम में तुलसी के पौध हर घर में लगवाने को समर्पित इस अभियान का आज हमने श्रीगणेश किया है, जिसके तहत हमारे सहयोगी एवम सद्भावना के सिपाही जगह जगह तुलसी पौधौ का वितरण भी करेंगे और तुलसी कें पौधों की हर घर मे खेती को प्रोत्साहित करेंगे। पोस्टर विमोचन के अवसर पर डॉ आलोक गुप्ता डॉ नितिन शारदा भगेरिया और दीपक धीर भी उपस्थित रहे और इस अति जनउपयोगी अभियान के सहयोगी बने।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक