Poola Jada
Home » राजस्थान » झुंझुनूं में तार चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

झुंझुनूं में तार चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

झुंझुनूं पुलिस ने मलसीसर रोड स्थित एक गोदाम से बिजली के तार चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और वारदात में इस्तेमाल की गई एक पिकअप गाड़ी जब्त की गई है।गिरफ्तार आरोपियों ने झुंझुनूं,बीकानेर और चूरू जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 15 से 20 चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।इस बड़ी सफलता के लिए पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे।एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि 16 जुलाई को परिवादी प्रदीप कुमार ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।प्रदीप कुमार NH-11 की लाइट फिटिंग का काम करते हैं और उनका सामान केके हाईवे सिटी मलसीसर रोड स्थित गोदाम में रखा था। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई की रात 12:15 बजे से 3:10 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने गोदाम से लगभग 7-8 किलोमीटर 11 KV एल्युमिनियम वायर और 3-4 किलोमीटर 33 KV लाइन का एल्युमिनियम वायर चोरी कर लिया।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत और वृताधिकारी शहर विरेन्द्र कुमार शर्मा के सुपरविजन एवं थानाधिकारी कोतवाली हरजिन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया।जांच के दौरान टीम ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाश में 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले,मुखबिरों को सक्रिय किया गया।इसी दौरान प्रवीण को मुखबिर से सूचना मिली कि कैंब्रिज स्कूल के पास नयूम और अनिल दिन-रात मोटरसाइकिल से रेकी करते हैं। 16 जुलाई की चोरी में जिस पिकअप गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था,उसे नयूम चला रहा था।सूचना मिली कि नयूम के साथ अनिल धाणक और दो-तीन अन्य लड़के भी थे।इस सूचना पर टीम को संभावित स्थानों पर रवाना किया गया। टीम ने आरोपियों का लगातार पीछा किया और पिलानी पहुंची।वहां से उन्हें झुंझुनूं की तरफ आते हुए देखा गया। तुरंत झुंझुनूं बीड़ में नाकाबंदी की गई और सूचना के अनुसार पिकअप गाड़ी को रोक बुधवार 23 जुलाई को नयूम, अनिल कुमार,रसीद,आदिल और आसिफ उर्फ साहिल को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया।घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों ने झुंझुनूं के कोतवाली,बिसाऊ,बीकानेर के डूंगरगढ़, जसवंतगढ़,चूरू के सरदार शहर और रतनगढ़ थाना क्षेत्रों में करीब 15-20 चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है।इन आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और अन्य महत्वपूर्ण चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।गिरफ्तार आरोपी नयूम पुत्र रूसतम खान (27) निवासी वार्ड नं. 15, पिलानी के विरुद्ध पूर्व में 3 प्रकरण, अनिल कुमार पुत्र महावीर प्रसाद धाणक (26) निवासी झेरली थाना पिलानी के विरुद्ध 9, रसीद पुत्र खुर्शीद (27) लूहारू हरियाणा हाल वार्ड नं. 15 पिलानी, आसिफ उर्फ साहिल पुत्र यूनुस खां (24) निवासी नवलगढ़ हाल बाकरा रोड, झुंझुनूं और आदिल पुत्र भंवर खान (26) निवासी वार्ड नं. 23 मोयल कॉलोनी झुंझुनूं के विरुद्ध 3 प्रकरण दर्ज है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक