Home » राजस्थान » जयपुर में 100 फीट गहरे कुएं में गिरा युवक:वायर पकड़कर बचाई जान, चारपाई डालकर बाहर निकाला

जयपुर में 100 फीट गहरे कुएं में गिरा युवक:वायर पकड़कर बचाई जान, चारपाई डालकर बाहर निकाला

जयपुर में 100 फीट गहरे कुएं में शुक्रवार सुबह एक युवक गिर गया। कुएं में लटक रहे वायर को पकड़ उसने अपनी जान बचाई। कानोता थाना पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन किया। रस्सी से बांधकर कुएं में उतारी चारपाई से उसको सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए उसे एम्बुलेंस से SMS हॉस्पिटल भिजवाया।

ASI विजेन्द्र यादव ने बताया- कानोता के जयंती नगर निवासी कन्हैया लाल (32) कुएं में गिरा था। वह परिवार के साथ यहां रहकर मजदूरी करता है। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे वह शराब के नशे में घर लौट रहा था। घर लौटते समय पड़ोसी के प्लाट में कुएं को भरवाने का काम चल रहा था। शराब के नशे में होने के कारण पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरा।

100 फीट गहरे कुएं में करीब 5 फीट पानी भरा हुआ था। वहां मौजूद लोगों ने पानी में कुछ गिरने की तेज आवाज सुनकर कुएं में देखा। कुएं में कन्हैया लाल गिरा हुआ दिखाई दिया। कुएं में युवक के गिरने का पता चलने पर लोगों की भीड़ जुट गई।

आधे घंटे की मशक्कत कर बाहर निकाला

कुएं भरवाने के दौरान उसमें लगी बिजली मोटर को बाहर निकाल लिया था। कुएं में मोटर का वायर लटका हुआ था। वायर को पकड़कर कन्हैया लाल ने पानी में डूबने से अपनी जान बचाई। कानोता थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत कर रस्सी के बांधकर कुएं में उतारी चारपाई पर बैठाकर कन्हैया लाल को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए उसे एम्बुलेंस से SMS हॉस्पिटल भिजवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक