Home » राजस्थान » जयपुर में ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहने चोरी, VIDEO:नकाबपोश बदमाशों ने तोड़ा शटर, तौलिए में लपेटी ज्वेलरी; बाइक पर भागे

जयपुर में ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहने चोरी, VIDEO:नकाबपोश बदमाशों ने तोड़ा शटर, तौलिए में लपेटी ज्वेलरी; बाइक पर भागे

जयपुर में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी का मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाशों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चुराए गहनों को तौलिए में बांधकर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। शॉप में लगे CCTV फुटेज में बाइक सवार चोरों की करतूत कैद हो गई। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

ASI भगवान सहाय ने बताया- जयसिंहपुरा खोर के ओम कॉलोनी निवासी धर्मेन्द्र सोनी (49) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जयसिंहपुरा स्थित आरा मशीन के पास उनकी स्नेहा ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। देर रात बदमाशों ने चोरी की नीयत से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। शॉप का शटर तोड़कर बदमाश अंदर घुसे। अलमारी व दराज में रखे लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। सुबह शॉप पर आने पर शटर टूटा मिला। शटर खोलकर अंदर जाने पर चोरी का पता चला।

बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश। एक दुकान के अंदर घुसा।
बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश। एक दुकान के अंदर घुसा।

चोरी के लिए घुसा बदमाश, साथी करते रहे रेकी

शॉप में लगे CCTV फुटेजों को खंगालने पर चोरों की करतूत कैद मिली। रात करीब 2:40 बजे बाइक पर नकाबपोश तीन बदमाश आए। रोड किनारे बाइक खड़ी कर तीनों बदमाशों ने शटर तोड़ डाला। साइड से शटर तोड़कर अपने एक साथी को अंदर घुसा दिया। बाहर मौजूद दो बदमाशों ने बाइक पर इधर-उधर राउंड लगाकर रेकी करना शुरू कर दिया। महज 9 मिनट में अंदर घुसे चोर ने अलमारी व दराज में रखे सोने-चांदी के गहनों को एक तौलिए में रखकर बांध लिए।

शॉप में रखी तिजोरी को तोड़ने में नाकाम होने पर साथियों को बुलाकर उसी रास्ते बाहर निकल गया। जयसिंहपुरा थाना पुलिस ने चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पीड़ित ज्वेलर ने पुलिस को बताया- दुकान में सोने के कुछ गहने और करीब 2.5 किलो चांदी के गहने चोरी हुए है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय