Home » राजस्थान » जयपुर में पिता ने डेढ़-साल की बच्ची से रेप किया:दर्द से बिलखती मासूम को छोड़कर भागा, मां ने दर्ज करवाई एफआईआर

जयपुर में पिता ने डेढ़-साल की बच्ची से रेप किया:दर्द से बिलखती मासूम को छोड़कर भागा, मां ने दर्ज करवाई एफआईआर

जयपुर में एक पिता के डेढ़ साल की मासूम बेटी से रेप करने का मामला सामने आया है। बच्ची के रोने पर आरोपी भाग निकला। सोमवार शाम को मासूम की मां ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

आरोप है कि 25 जुलाई की रात महिला पड़ोसी के घर पर गई थी। घर पर उसकी डेढ़ साल की बेटी और पति मौजूद थे। मासूम बेटी को अकेला पाकर आरोपी पति ने गलत काम किया।

बेटी को दर्द से चिल्लाता देख पिता घर से भाग गया। (फाइल फोटो)
बेटी को दर्द से चिल्लाता देख पिता घर से भाग गया। (फाइल फोटो)

बेटी की आवाज सुनकर घर पहुंची मां

दुष्कर्म का शिकार होने पर बच्ची रोने-बिलखने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां घर पहुंची। घर के अंदर जाने पर बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली। पीड़ित मासूम को पड़ोसियों की मदद से तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया।

एडिशन डीसीपी ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में सोमवार रात FIR दर्ज की गई। पीड़ित मासूम का मेडिकल करवाया गया है। जल्द ही आरोपी पिता को पकड़ लिया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर