Home » राजस्थान » चिकन रेट विवाद, चाचा-भतीजे की हत्या का 10वां आरोपी गिरफ्तार:दोस्ती और रुपयों के लालच में किया था सहयोग, पूर्व में 9 आरोपियों को पकड़ा

चिकन रेट विवाद, चाचा-भतीजे की हत्या का 10वां आरोपी गिरफ्तार:दोस्ती और रुपयों के लालच में किया था सहयोग, पूर्व में 9 आरोपियों को पकड़ा

अजमेर में चिकन रेट विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में चाचा-भतीजे की हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में रामगंज थाना पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर 10वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

रामगंज थाना प्रभारी डॉ रविश सामरिया ने बताया कि टीम ने कार्रवाई करते हुए आदर्श नगर बालूपुरा निवासी दीपक मेघवंशी(25) को गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस ने मौके की फुटेज व अन्य गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद तलाश कर डिटेन किया। जिसने पूछताछ में हमले में शामिल होना स्वीकार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व में इस मामले में 9 आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 10वें आरोपी दीपक ने पूछताछ में बताया कि उसने दोस्ती और रूपों के लालच में आकर वारदात को अंजाम दिया था।

इन 9 को पूव में गिरफ्तार किया

थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व में अहसान कुरैशी, यूनुस कुरैशी, इमरान कुरेशी, लियाकत कुरैशी, मोहम्मद शफीक, शाहनवाज अब्बासी, फखरुद्दीन मंसूरी, अशोक सहित लोकेश को गिरफ्तार किया था। जिन्हें पूछ आज के बाद जेल भेज दिया।

नामजद आरोपी की भी हुई थी हत्या, दो को किया था गिरफ्तार

चिकन के रेट को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद चाकू बाजी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें पहले पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई थी। दोनों मृतकों के रिश्तेदारों की ओर से नामजद आरोपी गुलाम नसरुद्दीन की गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बहन की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर मोहम्मद इस्माइल और शमीर खान को गिरफ्तार किया था। दोनों ने अपने रिश्तेदारों की मौत का बदला लेने के लिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय