Home » राजस्थान » सीकर में युवती से रेप का आरोपी गिरफ्तार:घटना के बाद फरार हो गया था 20 साल का युवक, पुलिस ने कई जगह दी दबिश

सीकर में युवती से रेप का आरोपी गिरफ्तार:घटना के बाद फरार हो गया था 20 साल का युवक, पुलिस ने कई जगह दी दबिश

सीकर जिले की ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती से रेप करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 2 महीने से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून को एक युवती ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने युवक पर रेप करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए अनेक ठिकानों पर दबिश दी।

जिसके बाद पुलिस ने 4 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेन्द्र कुमार (20) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी पी से पूछताछ कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर