Home » राजस्थान » सीएम बोले- 5 साल में 10 लाख नौकरी देंगे:अलवर में मंत्री के सामने फूट-फूट कर रोने लगीं वीरांगना, जोधपुर में पुलिस से उलझी महिलाएं

सीएम बोले- 5 साल में 10 लाख नौकरी देंगे:अलवर में मंत्री के सामने फूट-फूट कर रोने लगीं वीरांगना, जोधपुर में पुलिस से उलझी महिलाएं

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- 5 साल में 4 लाख सरकारी और निजी क्षेत्र में 6 लाख नौकरी सृजित करने का संकल्प लिया है। 75 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं। 1 लाख 68 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने कहा- भारत आज आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। जीरो डिफेक्ट-जीरो इफेक्ट के साथ हमें आगे बढ़ने की आवश्यकता है। हमारे उत्पादों में न केवल सर्वोत्तम गुणवत्ता होनी चाहिए, बल्कि ऐसे उत्पाद बनाने चाहिए जिनसे पर्यावरण को भी नुकसान न पहुंचे।

टेक्नोलॉजी आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ है। जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान में अब जय अनुसंधान जोड़ने की जरूरत है। सीएम ने जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया।

उधर, जयपुर में बड़ी चौपड़ पर परंपरागत तौर पर सत्ता पक्ष की ओर से उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने ध्वजारोहण किया। अलवर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वीरांगना गीता देवी वन मंत्री संजय शर्मा के सामने फूट-फूट कर रोने लगीं।

दौसा में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने वीरांगना के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कोटपूतली में डिप्टी सीएम दीया कुमारी, कोटा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ध्वजा रोहण किया।

देखिए, स्वतंत्रता दिवस समारोह की PHOTOS…

जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सेना के हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।
जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सेना के हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।
जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान परफॉर्मेंस से तिरंगा फॉर्मेशन बनाया गया।
जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान परफॉर्मेंस से तिरंगा फॉर्मेशन बनाया गया।
जोधपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देर से पहुंचे लोगों को स्टेडियम के बाहर रोक दिया। इस दौरान जबरन अंदर घुसने की कोशिश कर रही महिलाएं पुलिस से उलझ गईं।
जोधपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देर से पहुंचे लोगों को स्टेडियम के बाहर रोक दिया। इस दौरान जबरन अंदर घुसने की कोशिश कर रही महिलाएं पुलिस से उलझ गईं।
झालावाड़ के पिपलोदी स्कूल हादसे में जान गंवाने वाले बहन-भाई के माता-पिता राजू रैदास और उनकी पत्नी के आंसू निकल पड़े।
झालावाड़ के पिपलोदी स्कूल हादसे में जान गंवाने वाले बहन-भाई के माता-पिता राजू रैदास और उनकी पत्नी के आंसू निकल पड़े।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कोटपूतली के राजकीय एलबीएस पीजी कॉलेज के खेल मैदान में जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। मार्च पास्ट की सलामी ली।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कोटपूतली के राजकीय एलबीएस पीजी कॉलेज के खेल मैदान में जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। मार्च पास्ट की सलामी ली।
जयपुर में बड़ी चौपड़ पर उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने ध्वजारोहण किया। समारोह में सांसद मंजू शर्मा, भाजपा विधायक गोपाल शर्मा और जयपुर हेरिटेज नगर निगम की मेयर कुसुम यादव मौजूद रहीं।
जयपुर में बड़ी चौपड़ पर उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने ध्वजारोहण किया। समारोह में सांसद मंजू शर्मा, भाजपा विधायक गोपाल शर्मा और जयपुर हेरिटेज नगर निगम की मेयर कुसुम यादव मौजूद रहीं।
जयपुर में बड़ी चौपड़ पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने झंडारोहण किया। इस दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।
जयपुर में बड़ी चौपड़ पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने झंडारोहण किया। इस दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील