Home » राजस्थान » जयपुर की होटल में युवती से रेप:दोस्ती कर उत्तर प्रदेश से मिलने बुलाया, विरोध पर किया शादी का वादा

जयपुर की होटल में युवती से रेप:दोस्ती कर उत्तर प्रदेश से मिलने बुलाया, विरोध पर किया शादी का वादा

जयपुर की होटल में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। दोस्ती कर उत्तर प्रदेश से मिलने बुलाकर युवती से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर देहशोषण कर गाली-गलौच कर धमकाया। बजाज नगर थाने में पीड़ित युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (मालवीय नगर) आदित्य पूनियां कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- उत्तर प्रदेश की रहने वाली 27 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उत्तर प्रदेश में एक कंपनी में जॉब के दौरान मोबाइल कॉल से उसकी दोस्ती आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद और परिवार मेंबर को अच्छी पोस्ट पर जॉब करने के बारे में बताकर अपने जाल में फंसाया। आरोप है कि मिलने का दबाव बनाकर उसे उत्तर प्रदेश से जयपुर बुलाया।

अक्टूबर-2023 में जयपुर मिलने आने पर गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में युवती से जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर रेप किया। शादी का झांसा देकर लगातार आरोपी देहशोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर गाली-गलौच कर मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील