Home » राजस्थान » जयपुर में 14 साल की लड़की से रेप:धोखे से किडनैप कर ले गया आरोपी, विरोध करने पर पीटा; पुलिस जांच में जुटी

जयपुर में 14 साल की लड़की से रेप:धोखे से किडनैप कर ले गया आरोपी, विरोध करने पर पीटा; पुलिस जांच में जुटी

जयपुर में 14 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। धोखे से बहला-फुसलाकर आरोपी परिचित किडनैप कर नाबालिग को ले गया। विरोध करने पर मारपीट कर आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप किया। बस्सी थाने में नाबालिग पीड़िता के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (बस्सी) विनय कुमार डीएच कर रहे है।

पुलिस ने बताया- बस्सी के रहने वाले युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसकी 14 साल की बहन के साथ आरोपी परिचित ने रेप किया। आरोप है कि परिचित होने के कारण आरोपी से बातचीत होती रहती थी। जुलाई महीने में नाबालिग बहन किसी काम से घर से निकली थी।

रास्ते में आरोपी परिचित ने मिलने पर उसको रोक लिया। बातचीत कर धोखे से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बस्सी फाटक के पास ले जाकर आरोपी परिचित ने उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर मारपीट कर नाबालिग के साथ रेप किया। इस बारे में किसी को बताने पर धमकी दी। लम्बे समय से डरी-सहमी नाबालिग को देखकर परिजनों ने दबाव बनाकर पूछा। नाबालिग पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए आरोपी परिचित के करतूत के बारे में बताया। बस्सी थाने में नाबालिग पीड़िता के भाई ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील