Home » राजस्थान » जयपुर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:कैफे संचालक सहित 14 लड़के और 3 लड़कियों को पकड़ा; रात 2 बजे तक खुला था

जयपुर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:कैफे संचालक सहित 14 लड़के और 3 लड़कियों को पकड़ा; रात 2 बजे तक खुला था

जयपुर के भांकरोटा थाना इलाके के कैफे से देर रात 14 युवक और 3 युवतियों को पकड़ा गया। हुक्का बार संचालक को भी गिरफ्तार किया गया। कैफे में रात 2 बजे तक हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस कंट्रोल में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

बता दें कि कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने रात 11 बजे बात डिस्क, बार और हुक्का सेंटर खुले रहने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए है।

भांकरोटा में हुक्का बार में देर रात 2 बजे एक्शन के बाद पुलिस थाने में बैठे युवक
भांकरोटा में हुक्का बार में देर रात 2 बजे एक्शन के बाद पुलिस थाने में बैठे युवक

दुकान का शटर लगाकर अंदर पिलाते हुक्का

पुलिस टीम ने पहुंचकर शटर को बजाया था। काफी देर बाद शटर खुलने पर युवक-युवती हुक्का पीते मिले। पकड़े गए युवकों ने बताया- यहां पर पिछले कई समय से हुक्का बार संचालित हैं। ये लोग बाहर से दुकान को बंद करके अंदर बैठाकर हुक्का पिलाते हैं।

जिम्मेदारी भी लेते हैं कि पुलिस यहां पर रेड नहीं करेगी। सभी युवक पिछले कई समय से यहां पर हुक्का पीने के लिए आ रहे थे। पुलिस ने वैशाली नगर निवासी हुक्का बार संचालक सद्दाम ​​​​​​​को गिरफ्तार किया। वहीं लड़कियों को कागजी कार्रवाई के बाद वापस भेजा गया।

पुलिस गश्त नहीं होने से लोगों में नाराजगी

स्थानीय निवासी विशाल चौधरी ने बताया- पुलिस की गश्त नहीं होने कारण लोगों ने जगह-जगह पर हुक्का बार संचालित कर युवाओं को हुक्का पिला रहे हैं। ये लोग कम उम्र के बच्चों को भी हुक्का पिलाने से परेज नहीं करते।

रात 2 बजे तक हुक्का संचालित रहते हैं। पुलिस समय-समय पर एक्शन ले तो किसी की हिम्मत नहीं है कि वह देर रात तक हुक्का संचालित कर सकें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी