Home » राजस्थान » चाकसू में ढूंढ नदी में बाइक समेत बहा दंपती:पति को बचाया, पत्नी की तलाश जारी; बहन से मिलकर लौट रहे थे

चाकसू में ढूंढ नदी में बाइक समेत बहा दंपती:पति को बचाया, पत्नी की तलाश जारी; बहन से मिलकर लौट रहे थे

जयपुर में ढूंढ नदी की रपट पर दंपती बाइक समेत बह गया। राहगीरों ने पति का तो रेस्क्यू कर लिया, लेकिन पत्नी तेज बहाव में बह गई। इसके लिए एसडीआरएफ टीम भी बुलाई गई है। घटना जिले के चाकसू में गरूडवासी रोड पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे की है।

बहन से मिलकर लौट रहे थे कोटखावदा थानाधिकारी भरत महर ने बताया कि हीरालाल बैरवा (35) और उसकी पत्नी मंजू बैरवा (32) चाकसू में मंजू की बड़ी बहन से मिलकर अपने गांव त्रिलोकीनाथपुरा लौट रहे थे। गरूडवासी रोड की रपट पर 6 इंच तक नदी का पानी बह रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जा गिरी।

पति को बचाया, पत्नी बही राहगीरों ने पति हीरालाल बैरवा को तो बचा लिया, लेकिन पत्नी मंजू तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही चाकसू पुलिस मौके पर पहुंची। जयपुर से सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया। अंधेरे में महिला की तलाश में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

रात करीब 10 बजे विधायक रामावतार बैरवा और एसडीएम शिवचरण शर्मा भी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम भी तलाश में जुटी, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका।

रात को बंद करना पड़ा सर्च ऑपरेशन स्थानीय प्रशासन ने मौके पर रोशनी की व्यवस्था नहीं होने पर सर्च ऑपरेशन मे काफी कठिनाई हुई, केवल टॉर्च की रोशनी के सहारे सर्च ऑपरेशन किया गया। इसके चलते देर रात को सर्च ऑपरेशन को बंद करना पड़ा। इस दौरान महिला के परिजन भी नदी के किनारे बैठे रहे। मौके पर बड़ी संख्या मे लोगों का जमावड़ा लग गया।

थानाधिकारी ने बताया कि मौके पर एसडीआरफ और सिविल डिफेन्स की दो टीमों द्वारा नदी के बहाव क्षेत्र मे गहनता से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी था, फिर सुबह उजाला होते ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)