Home » राजस्थान » राजसमंद में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार:: बाइक चोरी के शक में की थी हत्या, कुएं में फेंक दिया था शव

राजसमंद में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार:: बाइक चोरी के शक में की थी हत्या, कुएं में फेंक दिया था शव

राजसमंद में ओगड़राम भील हत्याकांड में कांकरोली पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कांकरोली पुलिस इस हत्याकांड में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके साथ ही एक नाबालिग को डिटेन किया है।

कांकरोली पुलिस थाना इंचार्ज हंसाराम सिरवी ने बताया कि 16 अगस्त को भाणा गांव के डंपिंग यार्ड में एक युवक की लाश मिली थी। जिसकी पहचान ओगड़राम भील (35) पुत्र मांगीलाल भील निवासी धनजी का खेड़ा के रूप में हुई। इस मामले में मृतक के पिता ने कांकरोली पुलिस में मामला दर्ज करवाया था।

इसमें बताया कि गत 11 अगस्त की रात्रि 8 बजे के करीब छगनलाल, किशनलाल व भरत लाल उनके घर आए ओर उनके बेटे को साथ लेकर गए। इसके बाद उनके बेटे की कुएं में लाश मिली। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए पूर्व 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को डिटेन किया था।

बाइक शक में की थी हत्या

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 5 अगस्त को कैलाश भील की बाइक चोरी हो गई थी। चोरी का शक ओगडराम पर था। इसी शक में ओगडराम के बेल्ट, लाठी व मुक्कों से मारपीट की गई। इस दौरान दीपक भील ने भारी डंडे से सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी।

इस मामले में एसपी ममता गुप्ता ने पूरे मामले पर नजर बनाए रखी। एएसपी महेन्द्र पारीक ओर डीवाईएसपी विवेक सिंह के निर्देशन कांकरोली पुलिस की टीम का गठन किया गया। पुलिस ने छगनलाल, किशनलाल, भरत, सोहनलाल, विनोद, कैलाश, पुष्कर भील को गिरफ्तार कर 18 अगस्त को न्यायालय में पेश किया। इसके बाद पुलिस ने शेष दो आरोपियों दीपक भील व भरत भील को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी