Home » राजस्थान » जयपुर में 22 लाख रुपए और गहने चुराए,दो बदमाश गिरफ्तार:2 पिस्टल और 10 गोलियों के साथ पकड़े गए, एक हत्या के आरोप में जेल जा चुका

जयपुर में 22 लाख रुपए और गहने चुराए,दो बदमाश गिरफ्तार:2 पिस्टल और 10 गोलियों के साथ पकड़े गए, एक हत्या के आरोप में जेल जा चुका

जयपुर पुलिस ने हथियारबंद दो बदमाशों को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। करधनी थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लोडेड पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में यूज ऑटोरिक्शा भी जब्त किया है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया- चोरी में आरोपी राजेश श्रीवास्तव उर्फ गड्‌डु (28) निवासी मुफ्तसील आरा बिहार हाल करणी पथ कॉलोनी हरमाड़ा और रणजीत सिंह उर्फ विजय सिंह (28) निवासी इलाहाबाद उत्तरप्रदेश हाल खौराबीसल करधनी को अरेस्ट किया। विश्वकर्मा थाने के हिस्ट्रीशीटर राजेश श्रीवास्तव के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं। जबकि बदमाश रणजीत सिंह के खिलाफ 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वारदात में यूज ऑटोरिक्शा को जब्त किया

13 अगस्त को सूने मकान से 22 लाख कैश और गहने चोरी के मामले में पुलिस ने CCTV फुटेजों को खंगाला। संदिग्ध ऑटोरिक्शा को ट्रेस कर खौराबीसल बाजार में दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास दो लोडेड पिस्टल और 10 कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर उनके कब्जे से मिले अवैध हथियार और वारदात में यूज ऑटोरिक्शा को जब्त किया।

हत्या में जा चुका जेल

गिरफ्तार आरोपी राजेश उर्फ गड्‌डु पांच साल तक जयपुर जेल में बंद था। साल-2013 में आपसी रंजिश को लेकर उसने साथी इंद्रजीत यादव के साथ मिलकर संदीप यादव नाम के व्यक्ति की विश्वकर्मा में रात के समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में हिस्ट्रीशीटर राजेश साल-2018 तक जयपुर जेल में बंद रहा था।

सूने मकानों की रेकी करते थे

पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी दिन के समय ऑटोरिक्शा से घूमकर सूने मकानों की रेकी करते थे। रात के समय ऑटोरिक्शा को वारदातस्थल से कुछ दूरी पर खड़ा कर देते थे। मुंह पर कपड़ा बांधकर लॉक तोड़कर चोरी की वारदात कर फरार हो जाते थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)