Home » राजस्थान » सीकर में हथियार के साथ युवक को पकड़ा:होटल के बाहर चाय पी रहा था, पुलिस ने दबोचा; देसी कट्टा और चार कारतूस बरामद

सीकर में हथियार के साथ युवक को पकड़ा:होटल के बाहर चाय पी रहा था, पुलिस ने दबोचा; देसी कट्टा और चार कारतूस बरामद

सीकर में देसी कट्टा और चार कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक की बाइक भी बरामद की गई है। बलारां थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा। थानाधिकारी नेकीराम ने बताया- ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली कि थाना इलाके में चौधरी होटल के बाहर युवक हथियार लेकर बैठा है। टीम पहुंची तो युवक होटल के बाहर चाय पीते नजर आया। पूछताछ में युवक ने खुद का नाम कपिलदेव (26) पुत्र श्रीचंद जाट निवासी बलवंतपुरा,नवलगढ़ बताया।

आरोपी के पास से बरामद देसी कट्टा और कारतूस।
आरोपी के पास से बरामद देसी कट्टा और कारतूस।

देसी कट्टा सप्लाई करने वाला था

युवक की तलाशी में देसी कट्टा और चार कारतूस मिले। दो कारतूस जिंदा थे और दो खाली थे। आरोपी ने बताया- उसके पास पिछले लंबे समय से देसी कट्टा था,जो उसे किसी को देना था। उसके इंतजार में ही वह होटल के बाहर बैठा था। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार और उसकी बाइक भी बरामद कर ली है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी