Home » राजस्थान » पाली की महिला से अजमेर में रेप:आरोपी ने अनमैरिड बताकर शादी का झांसा दिया,अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

पाली की महिला से अजमेर में रेप:आरोपी ने अनमैरिड बताकर शादी का झांसा दिया,अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

अजमेर में एक पाली की महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपी के द्वारा खुद को अनमैरिड बताकर झांसे में लिया था। पीड़ित ने आरोपी पर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए गंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की ओर से शिकायत दी गई। पीड़िता ने बताया कि 2019 में जब वह दरगाह जियारत के लिए आई तब उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उससे संपर्क करते हुए उससे दोस्ती कर ली थी। बाद में उसे शादी करने का प्रस्ताव रखा था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के द्वारा उसे झांसे में लेकर उसके पहले पति से उसका तलाक करवा दिया। उसे कई वर्षों तक अलग-अलग जगह पर ले जाकर शादी का झांसा देकर रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि उसे कुछ दिन पहले पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। जब उसने आरोपी से संपर्क किया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में उसे उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)