Home » राजस्थान » अजमेर के चौधरी मार्केट में लगी भीषण आग:कई दुकानों को चपेट में लिया, 3 दमकलों ने पाया काबू

अजमेर के चौधरी मार्केट में लगी भीषण आग:कई दुकानों को चपेट में लिया, 3 दमकलों ने पाया काबू

अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कायड़ रोड स्थित चौधरी मार्केट की दुकानों में अल सुबह भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ ही अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। तीन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से लाखों का नुकसान हुआ र्है।

घटना से जुड़ी तस्वीरें देखें….

कायड़ रोड स्थित चौधरी मार्केट में बनी दुकानों में अल सुबह भीषण आग लग गई।
कायड़ रोड स्थित चौधरी मार्केट में बनी दुकानों में अल सुबह भीषण आग लग गई।
आग की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
आग की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ ही अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ ही अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

अग्निशमन विभाग के कर्मचारी जितेंद्र ने बताया कि सुबह 5 बजे सूचना मिली थी। 20 मिनट में गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कायड़ रोड पर चौधरी मार्केट में बनी दुकानों में आग लग गई थी। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। मार्केट में मेडिकल के साथ ही कई कपड़ों की दुकान हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

भावनाथ स्टेशन पर ट्रेन से युवती की मौत:हाथ पर गुदा मिला ​’सिकंदर’, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में भावनाथ (भेहणा) रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर शाम एक युवती की ट्रेन की