Home » राजस्थान » धोखाधड़ी से बेची पर्यटन विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर की जमीन:फर्जी दस्तावेज और खातेदार बनाकर हड़पी भूमि, सवीना थाना क्षेत्र का मामला

धोखाधड़ी से बेची पर्यटन विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर की जमीन:फर्जी दस्तावेज और खातेदार बनाकर हड़पी भूमि, सवीना थाना क्षेत्र का मामला

उदयपुर की सवीना थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज और फर्जी खातेदार बनवाकर जमीन बेचने के मामले में एक महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से फर्जी आधार कार्ड बनवाए। फिर मूल खातेदार एसपी सरोज व कुसुमलता सरोज की जगह आरोपी अनिसा उर्फ नैना व एक अन्य को डमी खातेदार बनाकर ​धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया।

मामले में आरोपी मोहम्मद शाहिद पिता चांद मोहम्मद, शब्बीर खान पिता ह​रदिल, मोहम्मद एजाज पिता मुमताज, अनिसा उर्फ नैना पत्नी अब्दुल फिरोज, मोहम्मद आफताब उर्फ शाहरुख पिता मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पर्यटन विभाग उदयपुर की जॉइंट डायरेक्टर सुमिता सरोज द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानिए, कैसे की धोखाधड़ी थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि परिवादी सुमिता सरोज के पिता एसपी सरोज और मां कुसुमलता सरोज की स्वामित्व वाली 4250 वर्ग​फीट कृषि भूमि डाकन कोटड़ा में है। इस जमीन को हड़पने के लिए आरोपियों ने संगठित रूप से योजना बनाई।

आरोपियों ने 2019 में सुमिता सरोज के माता-पिता के नाम से अनिसा उर्फ नैना और एक अन्य डमी व्यक्ति के फर्जी आधार कार्ड बनवाए। इन आधार कार्ड में अनिसा को कुसुमलता सरोज और अन्य डमी को एसपी सरोच बताया गया।

फर्जी पावर अटॉर्नी के जरिए जमीन बेच दी

आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड दिखाकर इन फर्जी खातेदारों को मूल खातेदार बताकर पंजियक अधिकारी, उप पंजीयक कार्यालय प्रथम उदयपुर के समक्ष पेश किया। पूरी जमीन का फर्जी मुख्तियार नामा आम शाहिद पुत्र चांद मोहम्मद के नाम करवा लिया। इस फर्जी पावर अटॉर्नी के जरिए शाहिद ने यह जमीन किसी तीसरे को बेच दी। इस तरह आरोपियों ने मिलीभगत कर जमीन के मूल खातेदारों की जमीन हड़पकर उनके साथ धोखाधड़ी की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

भावनाथ स्टेशन पर ट्रेन से युवती की मौत:हाथ पर गुदा मिला ​’सिकंदर’, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में भावनाथ (भेहणा) रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर शाम एक युवती की ट्रेन की