जयपुर-फलोदी मेगा हाईवे पर स्थित ढाणी नागान चौराहा पिछले दो साल से बदहाल है। गहरे गड्ढों के कारण यह चौराहा हादसों का केंद्र बन गया है, जिससे स्कूली बच्चों की बसें, एंबुलेंस और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात के दिनों में यह सड़क तालाब में बदल जाती है और बारिश थमने के बाद धूल उड़ने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भारी दिक्कत होती है। अंधेरे में यहां दुर्घटनाएं आम बात हो गई हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायतें और ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनकी लापरवाही के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 12





