Poola Jada
Home » राजस्थान » राजस्थान की जेलों को मिले 23 नए जेलर:पहली बार 7 महिला अधिकारी हुई प्रमोट, RPA में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद हुआ चयन

राजस्थान की जेलों को मिले 23 नए जेलर:पहली बार 7 महिला अधिकारी हुई प्रमोट, RPA में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद हुआ चयन

राजस्थान जेल डिपार्टमेंट ने 2023-24 में 23 डिप्टी जेलर को जेलर पद पर प्रमोशन किया गया है। इनमें पहली बार 7 महिला अधिकारी भी शामिल हैं, जो अब डिप्टी जेलर से जेलर बन गई हैं। राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर इनका चयन हुआ।

21 अधिकारियों को जेलर बनाने की सिफारिश

विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) ने शुक्रवार और शनिवार को संवीक्षा परीक्षा आयोजित की। इसमें 21 अधिकारियों को जेलर बनाने की सिफारिश की गई। पिछले महीने 2 अधिकारियों को गैलेंट्री प्रमोशन मिला था। इस तरह कुल 23 डिप्टी जेलर को जेलर बनाया गया। ये जेलर जिला और केंद्रीय कारागार में काम करेंगे। जेल डिपार्टमेंट में साल-2023-24 की डिप्टी जेलर से जेलर पद की प्रमोशन के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया।

विभागीय पदोन्नति समिति में महानिदेशक पुलिस (जेल) गोविंद गुप्ता, जेल अधीक्षक मुख्यालय जयपुर प्रमोद सिंह और अधीक्षक स्पेशल सेंट्रल जेल श्यालावास दौसा पारस जांगिड शामिल थे। समिति ने लिखित, आउटडोर परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए योग्य उम्मीदवार चुने।

पहली बार 7 महिला अधिकारी जेलर प्रमोट हुई

सदस्य सचिव पारस जांगिड़ ने बताया- अशोक पारीक, सुषमा सेन, दिव्या चौधरी, सतेंद्र, प्रियंका चौधरी, हिना, सुमन कुमारी, कविता बिश्नोई, रणवीर सिंह, हेमंत भारद्वाज, धर्मवीर, हेमराज वैष्णव, पवन डउकिया, ताराचंद शर्मा, महेश शर्मा, तरसेम सिंह, मोहम्मद आरिफ खान, ओम प्रकाश शर्मा, बीना मीणा, कालूराम मीणा और भगवान सहाय मीणा को प्रमोट किया गया है। लोकोज्ज्वल सिंह व सुगर सिंह को पिछले महीने गैलेंट्री प्रमोशन दिया गया था। पहली बार एक साथ 7 महिला अधिकारी जेलर पद के लिए प्रमोट हुई हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक