Home » राजस्थान » जयपुर में चोरी की बाइक से छीनते थे मोबाइल:पीछा कर 2 बदमाशों को पकड़ा, राहगीरों से लूटे 20 मोबाइल मिले

जयपुर में चोरी की बाइक से छीनते थे मोबाइल:पीछा कर 2 बदमाशों को पकड़ा, राहगीरों से लूटे 20 मोबाइल मिले

जयपुर में मोबाइल स्नेचिंग में दो बदमाशों को जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। पीछा कर पकड़े दोनों बदमाश चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम देते थे। राहगीरों से लूटे गए 20 मोबाइल दोनों आरोपियों से बरामद किए गए है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

एसीपी (मालवीय नगर) आदित्य पूनिया ने बताया- मोबाइल स्नेचिंग में आरोपी हरकेश जोगी (45) निवासी गांव मुकंदपुरा सुमेल जामडोली और मुकेश कुमार प्रजापत (28) निवासी माली की कोठी कानोता को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। क्षेत्र में बढ़ती मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों को देखकर SHO (जवाहर सर्किल) आशुतोष सिंह के नेतृत्व में टीम ने CCTV फुटेजों को खंगाले। फुटेज के आधार पर बाइक सवार दो संदिग्धों का पीछा शुरू किया।

रुट मैप तैयार कर दोनों संदिग्धों को दबिश देकर धर-दबोचा। सख्ती से पूछताछ में दोनों संदिग्धों ने मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया। जिनके कब्जे से राहगीरों से लूटे गए 20 मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में यूज बाइक भी बरामद की। मोबाइल स्नेचिंग में यूज बाइक भी चोरी की निकली। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बाइक से मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देना बताया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक