Home » राजस्थान » जालौर में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने 510 प्रतिभाओं का किया सम्मान

जालौर में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने 510 प्रतिभाओं का किया सम्मान

पशुपालन,गोपालन,डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रविवार को जालोर जिले के प्रवास पर रहे।इस दौरान उन्होंने जालोर जिले की भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के गांव मोदरान व आहोर विधानसभा क्षेत्र के गांव गोदन में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोहों में कुल 510 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।मंत्री कुमावत ने श्रीयादे माता प्रतिभा सम्मान समारोह में भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के प्रजापत कुमावत समाज के कक्षा छह से 12वीं तक के 60 फीसदी से अधिक अंक अर्जित करने वाले 150 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिंन्ह, प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया।माता सरिया देवी मंदिर परिसर में आयोजित इस सम्मान समारोह में 10 वीं व 12वीं जिला स्तर पर सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले समाज के 12 स्टूडेंट्स को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पांचवी कक्षा तक के 200 बच्चों को सिल्वर मैडल व उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।इससे पहले आयोजकों ने मंत्री कुमावत के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया।इसके बाद कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने आशापुरा माता जी मंदिर मोदरान में पूजा-अर्चना कर इलाके की सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम में श्री श्री 1008 गोपाल भारती महाराज धानानी मढ़,पोसाराम प्रजापत जिला उपाध्यक्ष जालोर,सूजाराम प्रजापत आहोर चेयरमैन,मंडल मंत्री रामसीन जयंतीलाल तवाव,विजय प्रजापत सरपंच बूगांव, एडवोकेट ललित कुमार मेड़तिया सुमेरपुर,विक्रम परमार भीनमाल, हीराराम प्रजापत,जवान मोदरान,ओबा प्रजापत,दूदाराम अध्यापक नून, चम्पालाल मोदरान व राजेंद्र सेरना आदि मौजूद रहे।

जालोर जिले के 160 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान

मोदरान के बाद कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत आहोर तहसील के गांव गोदन के श्री श्रीयादे माता मंदिर परिसर में पूरबिया प्रजापति विद्यार्थी सम्मान समारोह-2025 में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस दौरान उन्होंने जालोर जिले के पूरबिया प्रजापति समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व सरकारी सेवा में चयनित युवाओं का सम्मान किया।कार्यक्रम संयोजक जेठाराम प्रजापत ने बताया कि समारोह में मंत्री कुमावत ने 10वीं, 11वीं, 12वीं, स्नातक व स्नातकोतर कक्षाओं में जिला स्तर पर प्रथम, द्धितीय व तृतीय रहे समाज के 15 विद्यार्थियों व सरकारी सेवा में चयनित तीन युवाओं को क्रमश:लैपटॉप,चांदी के सिक्के,प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिंन्ह देकर सम्मानित किया।साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में जालोर जिले में 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के 142 छात्र-छात्राओं को 15 ग्राम चांदी का सिक्का,प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिंन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष सुजाराम प्रजापत, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा किशनाराम प्रजापत, भोलाराम चरली, मांगीलाल जिला परिषद सदस्य आदि मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव कमेटी की घोषणा:7 सदस्यों की कमेटी बनाई, जस्टिस जे. आर. मिड्ढा को दी कमान

राजस्थान स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के लिए हाई-पावर्ड इलेक्शन कमेटी का गठन किया गया है। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान