Home » राजस्थान » सांभर पुलिस ने बकरी चोरी का किया खुलासा:एक युवक गिरफ्तार, बेची गई बकरियों की राशि भी बरामद

सांभर पुलिस ने बकरी चोरी का किया खुलासा:एक युवक गिरफ्तार, बेची गई बकरियों की राशि भी बरामद

सांभर पुलिस ने बकरी चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बेची गई बकरियों से प्राप्त 3500 रुपए नकद भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेना थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा निवासी मुकेश उर्फ दल्ला उर्फ नावटिया के रूप में हुई है।

सांभर थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर दिन में इलाके की रेकी करता था। इसके बाद, वे रात के समय भेड़-बकरियों की चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस इस चोरी में शामिल आरोपी के फरार साथी की तलाश में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा