Home » राजस्थान » फतेहपुर में 24 घंटे में 31.4 एमएम बारिश:रात में तापमान गिरा, फसलों को नुकसान

फतेहपुर में 24 घंटे में 31.4 एमएम बारिश:रात में तापमान गिरा, फसलों को नुकसान

फतेहपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान 31.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोमवार सुबह और बीती रात हुई इस बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। हालांकि, खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलों को नुकसान पहुंचा है।

कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, सोमवार दिन में 17.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि रात में 14.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस तरह कुल 31.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।

बारिश के साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। बीती रात इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश से किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसान शंकर प्रजापत ने बताया कि इस समय खेतों में फसल कटाई का काम चल रहा है, लेकिन बारिश के कारण कटी हुई फसलें खराब हो गई हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा