आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जोसफ 9 अक्टुबर (गुरूवार) को 4 पीएम से 7 पीएम तक पुलिस थाना विश्वकर्मा में जनसुनवाई करेंगे।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) श्री मनीष अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद मीणा, पुलिस उपायुक्त उत्तर श्री करण शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर—द्वितीय, सहायक पुलिस आयुक्त चौमू, झोटवाडा एवं शास्त्रीनगर एवं संबंधित थानाधिकारी और थाने के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान पुलिस थाना चौमू, दौलतपुरा, हरमाड़ा, विश्वकर्मा, मुरलीपुरा, झोटवाडा एवं विद्याधरनगर क्षेत्र के परिवादियों की जनसुनवाई की जावेगी।
जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस आयुक्त द्वारा शिप्रापथ (जयपुर दक्षिण), कानोता (जयपुर पूर्व), करधनी (जयपुर पश्चिम), विद्याधरनगर (जयपुर उत्तर), शिवदासपुरा (जयपुर दक्षिण), बगरू (जयपुर पश्चिम), चौमू (जयपुर पश्चिम), प्रतापनगर (जयपुर पूर्व), जयसिंहपुरा खोर (जयपुर उत्तर) जवाहर सर्किल (जयपुर पूर्व), वैशाली नगर (जयपुर पश्चिम), मुहाना (जयपुर दक्षिण), आमेर (जयपुर उत्तर) महेशनगर (जयपुर दक्षिण), जामडोली (जयपुर पूर्व), झोटवाडा (जयपुर पश्चिम), श्यामनगर (जयपुर दक्षिण), सांगानेर सदर (जयपुर दक्षिण) एवं खोह नागोरियान (जयपुर पूर्व) में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।






