Home » राजस्थान » जयपुर में वाटर पार्क में युवती के बनाए अश्लील वीडियो:पोर्न वेबसाइट्स पर अपलोड करने की धमकी, भाई से 1.65 लाख वसूले

जयपुर में वाटर पार्क में युवती के बनाए अश्लील वीडियो:पोर्न वेबसाइट्स पर अपलोड करने की धमकी, भाई से 1.65 लाख वसूले

जयपुर में वाटर पार्क में एक युवती के बनाए अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पोर्न वेबसाइट्स पर वीडियो को अपलोड करने की धमकी देकर युवती के भाई से 1.65 लाख रुपए वसूल लिए। चोरी का आरोप लगाकर 12 लाख रुपए की डिमांड कर धमकाया गया। जयसिंहपुरा खोर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस ने बताया- जयसिंहपुरा खोर निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल-2024 में आरोपी ने उसके बच्चों को बहला-फुसलाकर जान-पहचान बना ली। परिचय होने के बाद उसने घर पर आना-जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि एक दिन आरोपी उसके परिवार के साथ वाटर पार्क गया था। वाटर पार्क में नहाते हुए समय उनकी बेटी के कुछ गंदे और अश्लील फोटो खींच लिए। अश्लील फोटोज-वीडियो को बेटे को दिखाकर उसको ब्लैकमेल कर डरा-धमकाकर पैसे मांगने लगा।

पोर्न वेबासाइट्स पर वीडियो अपलोड करने की धमकी

धमकी दी कि पैसे नहीं देगा तो ये सारे वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर दूंगा। कई पोर्न वेबसाइट्स पर इनको डाल दूंगा। परिवार की बदनाम करने की धमकी देकर 1.55 लाख कैश और 10 हजार रुपए ऑनलाइन बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर ऐंठ लिए।

12 लाख की डिमांड

ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने के बाद चोरी का आरोप लगाकर 12 लाख रुपए की डिमांड कर धमकाने लगा। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़ित युवक ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जयसिंहपुरा खोर थाने में पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई।

जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह ने बताया- दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस मुकदमे दर्ज कराए गए है। आरोपी पक्ष से पीड़िता के बेटे पर घर से गहने चोरी का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में बयान दर्ज करने के साथ जांच की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद