Home » राजस्थान » जयपुर विकास प्राधिकरण की अवैध कालोनियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

जयपुर विकास प्राधिकरण की अवैध कालोनियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन 10 मे निजी खातेदारी की करीब 6 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया।साथ ही जोन 14 में निजी खातेदारी की करीब 6 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी का पूर्णतःध्वस्त किया गया।

उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन 10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित पीली की तलाई तहसील आमेर दिल्ली रोड़ के पास जिला जयपुर में करीब 6 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘भैरव नगर’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें,प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन 10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया गया एवं जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

वहीं जेडीए द्वारा जोन 14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम वाटिका बाजडोली रोड़, कच्ची बस्ती के पीछे,तहसील सांगानेर, जिला जयपुर में करीब 6 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘शिव वाटिका’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें,प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन 14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय,चतुर्थ,प्रवर्तन अधिकारी जोन 10,14 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा