शहरी सेवा शिविर में हेरिटेज निगम के सिविल लाइन क्षेत्र में हरिपुरा शांति नगर स्थित अटल सेवा सामुदायिक केंद्र के आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया गया।इस दौरान मौके पर 1800 से आशिक लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया।कैंप में सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा और जोन उपायुक्त सुनील कुमार बैरवा ने आमजन को पट्टे भी बांटे।अपने घर का पट्टा मिलने पर लोगों ने खुशी जताई,इस अवसर पर लोगों ने कहा कि शहरी सेवा शिविर में आमजन की वर्षों से लंबित समस्याओं का निस्तारण हो रहा है।कई ऐसे कार्य थे, जो कि किसी कारणवश अटके हुए थे। कैंप में निगम प्रशासन ने निस्तारण कर कार्यों को पूरा कराया है।वहीं विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि शहरी सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन के कार्य आमजन के बीच होना है।इसीलिए राज्य सरकार वार्डो में जाकर कैंप आयोजित करा रही है।काफी समय से अटके काम होने पर लोगों का आशीर्वाद सरकार को मिल रहा है।हाथोंहाथ निस्तारण कार्य करने पर विधायक गोपाल शर्मा ने निगम अधिकारियों का भी आभार जताया।

ये कार्य किए मौके पर निस्तारित
जोन उपायुक्त सुनील कुमार बैरवा ने बताया कि कैंप में वार्ड 38 से 41 तक के निवासियों के कार्यों का निस्तारण किया गया।इस दौरान पट्टा संबंधी एक कार्य,
54 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के 22 कार्य,एनएफएसए के 53 कार्य, पशु प्रबंधन के 25 कार्य,यूडी टेक्स के एक कार्य, पेंशन संबंधी 15 कार्य निस्तारित किए गए।गुरुवार को वार्ड 8 और 24का कैंप मोहन नगर सामुदायिक केंद्र में लगाया जाएगा।






