Home » राजस्थान » गोकुलपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: बर्थडे पार्टी में जानलेवा हमला कर अपहरण करने वाले बाबा गैंग के 2 गुर्गें 24 घंटे में गिरफ्तार

गोकुलपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: बर्थडे पार्टी में जानलेवा हमला कर अपहरण करने वाले बाबा गैंग के 2 गुर्गें 24 घंटे में गिरफ्तार

सीकर जिले की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जन्मदिन मना रहे युवाओं पर जानलेवा हमला और अपहरण करने के मामले में दो मुख्य अभियुक्तों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस वारदात का खुलासा किया।
एसपी प्रवीण नायक लुनावत ने बताया कि 06 अक्टूबर को परिवादी सोनू मेहरा ने गोकुलपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दोस्तों के साथ अपने एक नाबालिग दोस्त कान्हा का जन्मदिन मना रहे थे। इसी दौरान सुनील मीणा, संजय कहार, राजेंद्र कहार, शैतान कहार सहित बाबा गैंग के 6-7 सदस्य अचानक मोटरसाइकिल पर आए और हमला कर दिया।
हमलावरों ने सोनू और उसके दोस्त पिंटू का सिर फोड़ दिया और सोनू व कान्हा का अपहरण कर उन्हें सुजावास बीड़ में ले जाकर बुरी तरह मारपीट की। इस घटना की रिपोर्ट के बाद गोकुलपुरा थाने में प्रकरण संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी नूनावत के निर्देशानुसार तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। थानाधिकारी प्रीति बेनिवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आस-पास के मार्गों पर लगे करीब 30 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। गहन और गोपनीय जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने रातभर संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
आरोपी चतुर और शातिर किस्म के थे, लेकिन पुलिस टीम ने उनका पीछा करते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर ही दो मुख्य अभियुक्तों संजय मेहरा उर्फ संजू (21) निवासी रैवासा और रमेश कुमार उर्फ दीपक (25) निवासी पचार को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से प्रकरण के संबंध में गहन अनुसंधान किया गया और उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और सीओ शहर लालसिंह यादव के निकट पर्यवेक्षण में हुई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा