Home » राजस्थान » जयपुर में सिंथेटिक पनीर की खैप पकड़ी:मारूति इको गाड़ी में धौलपुर से लाया जा रहा था; सीएमएचओ की टीम ने जगतपुरा में की कार्रवाई

जयपुर में सिंथेटिक पनीर की खैप पकड़ी:मारूति इको गाड़ी में धौलपुर से लाया जा रहा था; सीएमएचओ की टीम ने जगतपुरा में की कार्रवाई

जयपुर सीएमएचओ सैंकड की फूड सेफ्टी टीम ने आज सुबह जयपुर के जगतपुरा में एक कार में पनीर की खैप पकड़ी। प्रथम दृश्यता जांच में पनीर सिंथेकिट निकला, जो दूध पाउडर और पाम ऑयल मिलाकर बनाने जैसा लग रहा था। टीम ने पनीर के सैंपल लेने के बाद पूरे पनीर को नष्ट करवा दिया।

जयपुर सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल ने बताया- फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर विनोद थारवान, राजेश नागर समेत अन्य लोगों की टीम आज सुबह सूचना मिलने के बाद जगतपुरा रेलवे फाटक पर खड़ी थी। टीम को सूचना थी कि एक गाड़ी में मिलावटी पनीर लाकर जयपुर में सप्लाई किया जा रहा है।

सूचना के मुताबिक जैसे ही मारूति इको कार वहां पहुंची तो टीम ने उसे रूकवा लिया। कार को जब खोलकर देखा तो उसमें प्लास्टिक के इस बॉक्स में पनीर था। कार चालक धौलपुर निवासी अभिषेक से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ये पनीर हरियाणा के नूंह जिले से खरीदकर लाया है और जयपुर के रेस्टोरेंट, ढाबे, होटलों में सप्लाई करता है।

कागजी जांच में पनीर करीब 350 किलोग्राम निकला और देखने में ​सिंथेटिक लग रहा था। ये पनीर शुद्ध दूध से न बनाकर दूध पाउडर और उसमें पाम ऑयल मिलाकर बनाने जैसा दिख रहा था। जिसके बाद पनीर के सैंपल लेकर उसे नष्ट करवाया।

220 रुपए किलो में करता था बेचान

पूछताछ में पता चला कि ये पनीर रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों और कुछ अन्य दुकानों पर 220 से लेकर 240 रुपए किलोग्राम की दर से बेचता था। जबकि हरियाणा से ये पनीर 190 रुपए किलोग्राम की दर से खरीद करता है। सीएमएचओ ने डॉ. मित्तल ने बताया- दीपावली के त्यौहार के मध्यनजर जयपुर शहर और आसपास के इलाकों में बड़ी मात्रा में पनीर, घी, तेल, मसाले, सूखे मेवे आदि बिकने के लिए आते है। इन पर कड़ी निगरानी रखने और पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा