Home » राजस्थान » अजमेर में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले बदमाश गिरफ्तार:कोटा तक करीब 500 से ज्यादा सीसीटीवी चेक किए, सोने की चेन बरामद की गई

अजमेर में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले बदमाश गिरफ्तार:कोटा तक करीब 500 से ज्यादा सीसीटीवी चेक किए, सोने की चेन बरामद की गई

अजमेर की क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने कोटा की चेन स्नेचिंग गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी राजस्थान के अलग-अलग जिलों में मोटरसाइकिल पर सवार होकर महिलाओं से लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।

दोनों आरोपियों के खिलाफ 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों से अजमेर में तोड़ी गई महिला की चेन और वारदात में उपयोग में ली गई बाइक बरामद की है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। गुरुवार को मामले का खुलासा क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण की ओर से किया गया।

क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया- अशोक विहार कॉलोनी निवासी आशीष की ओर से थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया। पीड़ित ने बताया- उसकी मां मंदिर जा रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने सोने की चेन तोड़कर भाग गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

दोनों आरोपी राजस्थान के अलग-अलग जिलों में मोटरसाइकिल पर सवार होकर महिलाओं से लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।
दोनों आरोपी राजस्थान के अलग-अलग जिलों में मोटरसाइकिल पर सवार होकर महिलाओं से लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।

500 सीसीटीवी चेक करते हुए दो को पकड़ा

थाना प्रभारी ने बताया- घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी चेक किए गए। दोनों आरोपी वारदात के बाद नसीराबाद की तरफ भाग निकले। टीम ने होटल-ढाबों और टोल प्लाजों के कैमरे को चेक करते हुए पीछा किया। अजमेर से कोटा तक करीब 500 से ज्यादा सीसीटीवी चेक किए गए।

इस बीच गैंग को चिह्नित करते हुए कोटा के रहने वाले इम्तियाज खान(26) पुत्र सलीम खान और शाहरुख खान (28) पुत्र हबीब खान को गिरफ्तार किया। आरोपियों से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में उपयोग में ली गई बाइक बरामद की है।

दोनों के खिलाफ राजस्थान में विभिन्न मुकदमे

थाना प्रभारी ने बताया- दोनों बदमाश अलग-अलग जिलों में जाकर पहले रैकी करते हैं। वृद्ध महिलाओं को टारगेट करते हुए बाइक पर वारदात कर फरार हो जाते हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ राजस्थान में कई मुकदमे दर्ज। आरोपी इम्तियाज के खिलाफ 8 और शाहरुख के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा