Home » राजस्थान » इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप कर युवक से लाखों हड़पे:प्लॉट भी खुद के नाम कराया, हमेशा साथ रहने का वादा कर दिया धोखा

इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप कर युवक से लाखों हड़पे:प्लॉट भी खुद के नाम कराया, हमेशा साथ रहने का वादा कर दिया धोखा

अजमेर जिले के नसीराबाद सिटी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने एक महिला पर ब्लैकमेल कर लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। युवक से महिला की इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप हुई थी। युवक ने अब नसीराबाद थाने में मामला दर्ज कराया है।

रिपोर्ट में युवक ने बताया कि जनवरी 2024 में उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर क्षेत्र की एक महिला से दोस्ती हुई थी और उसके बाद दोनों आपस में बात करने लगे थे और महिला ने स्वंय को आर्थिक रूप से कमजोर और दो बच्चों की मां होने की जानकारी तथा उससे भावनात्मक बाते की। आरोपी महिला ने मार्च 2024 में घर बुलाया, जहां उसने नजदीकियां बढ़ाते हुए मीठी-मीठी बातें करते हुए स्वेच्छा से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जिस पर वह उसकी भावनात्मक बातों में आ गया। दूसरे ही दिन से आरोपी महिला के उसके पास बार-बार फोन आने लगे और उसे मिलने के लिए बुलाया।

हमेशा साथ रहने का किया था वादा

जिस पर वह उसके घर पहुंचा तो आरोपित महिला ने जबरन उससे विवाह कर साथ-साथ जीवन जीने की बात कही। लेकिन उसने आरोपिता से कहा कि वह पूर्व से ही शादीशुदा है तथा उसकी पत्नी व बच्चे भी है तो उसने कहा कि उसे कोई आपत्ति नहीं है। जिसके बाद 12 अप्रैल 2024 को दोनों ने निकाह कर लिया।

पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद उसने विभिन्न बहानों से पैसे मांगने शुरू कर दिए जैसे-कभी स्कूटी की किस्तें, कभी बच्चों की स्कूल फीस, कभी घर के खर्चे, और कभी गहनों की पेमेंट। बाद में महिला ने एक प्लॉट पर मकान बनवाने के लिए 2 लाख रुपए और एक 600 वर्गगज की संपत्ति खरीदने के लिए 8.61 लाख रुपए की मांग की। यह संपत्ति महिला ने खुद के नाम पर करवा ली और बाद में उससे दूरी बनानी शुरू कर दी।

झूठे केस, धमकियां और ब्लैकमेलिंग

जब उसने अपनी रकम और सामान वापस मांगा, तो महिला ने उस पर झूठे बलात्कार के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवा दी, जिसे बाद में पुलिस ने झूठा पाया और एफआर लगा दी। फिर महिला ने खुद को गर्भवती बताकर समझौता किया और अप्रैल 2025 में एक बच्ची को जन्म दिया। परंतु कुछ समय बाद महिला ने पुनः धमकियां देना शुरू कर दीं, जिसमें हर महीने 25,000 रुपए की मांग या एकमुश्त 50 लाख रुपए देने का दबाव शामिल था। ऐसा न करने पर उसने बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दी।

पहले भी एक व्यक्ति से हड़पे थे लाखों रुपए

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि महिला का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व वह अपने पहले पति से तलाक ले चुकी है और एक अन्य व्यक्ति को भी प्रेमजाल में फंसाकर विवाह कर लाखों रुपए हड़प लिए। नसीराबाद सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा