Home » राजस्थान » युवक पर चाकू से हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार:श्रीनाथजी मंदिर पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत की कार्रवाई

युवक पर चाकू से हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार:श्रीनाथजी मंदिर पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत की कार्रवाई

राजसमंद में लाल बाग मॉल के पास 12 अगस्त को युवक पर चाकू से हमला करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई राजसमंद महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत की गई।

चाकूबाजी की वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे।

एसपी ममता गुप्ता ने बताया- श्रीनाथजी मंदिर थाना इलाके में 12 अगस्त को शंकर, तिलकेश और मुकेश लालबाग मॉल के पास नाश्ता कर रहे थे।

इस दौरान किशन, ललित, गोवर्धन, मुकेश, लोकेश, प्रकाश, रणजीत और अन्य लोगों ने उन पर लाठी-सरिए से हमला कर दिया।

आरोपियों ने मुकेश की पीठ और सिर पर चाकू से हमला किया। मुकेश को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। वारदात के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए।

वारदात के बाद श्रीनाथजी मंदिर पुलिस ने विशेष टीम गठित की।

थाना इंचार्ज मोहन सिंह ने बताया- पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी। आरोपी गोवर्धनलाल (23) पुत्र भंवरलाल गायरी निवासी कोठारिया, अवध राजसिंह (20) पुत्र राजेन्द्रसिंह निवासी मोडवा, योगेश उर्फ लोकेश रेबारी (25) पुत्र लालूराम रेबारी, निवासी बेरण, भास्कर सोनी उर्फ अकू (22) पुत्र गणपतलाल निवासी देलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया।

ऑपरेशन सुदर्शन चक्र 30 नवम्बर तक जारी रहेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी