Home » राजस्थान » अलवर से पकड़ा पकिस्तानी जासूस, हनी ट्रैप में फंसाया:ISI की महिला हैंडलर्स से करता था बात, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भेजी सूचनाएं

अलवर से पकड़ा पकिस्तानी जासूस, हनी ट्रैप में फंसाया:ISI की महिला हैंडलर्स से करता था बात, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भेजी सूचनाएं

राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की ISI के जासूस को गिरफ्तार किया है। आरोपी पाक हैंडलर्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा हुआ था।

जानकारी के अनुसार हनी ट्रैप और पैसों के लालच में सूचनाएं ISI को भेज रहा था। आरोपी जासूस मंगत सिंह (42) अलवर के गोविंदगढ़ का रहने वाला है।

सूत्रों के अनुसार उसने ऑपरेशन सिंदूर में भी अलवर मिलिट्री एरिया की सूचनाएं शेयर की थी।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भेज रहा था सूचनाएं

जांच में सामने आया कि वह पिछले दो सालों से सीक्रेट इंफॉर्मेशन बॉर्डर पार भेज रहा था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी उसने कई सूचनाएं सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी।

आरोपी मंगत ने ऑपरेशन सिंदूर के पहले और बाद में महिला पाक हैंडलर ईशा (बदला हुआ नाम) से महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा कर रहा था।

जासूस से जयपुर में सेंट्रल एजेंसियों ने भी पूछताछ की है। उसके मोबाइल में एजेंसियों को जासूसी से जुड़ी कई जानकारियां मिली हैं। आरोप को शुक्रवार सीआईडी इंटेलिजेंस राजस्थान ने अरेस्ट किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी