Home » राजस्थान » अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर विवाहिता से किया रेप:बदनामी के डर से पति ने घर से निकाल दिया, रिश्तेदार पर आरोप

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर विवाहिता से किया रेप:बदनामी के डर से पति ने घर से निकाल दिया, रिश्तेदार पर आरोप

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने रिश्तेदार पर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर होटल में रेप करने और वीडियो को वायरल करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की ओर से एसपी को मामले की शिकायत दी गई। एसपी के निर्देश पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग से ब्लैकमेल

आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी हुई थी। ससुराल पक्ष से आने वाले एक रिश्तेदार कि उस पर बुरी नजर थी।

आरोपी ने उसे वीडियो कॉल कर उसकी अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग से उसे ब्लैकमेल किया। बाद में उसे होटल में ले जाकर रेप किया गया।

आपत्ति जताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इस दौरान उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। आपत्ति जताने पर अश्लील वीडियो को परिवार और समाज में वायरल कर दिया।

जिसके कारण उसके पति ने भी उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया की अब आरोपी रिश्तेदार उसे फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए वापस दबाव बना रहा है।

उसे बदनाम कर सुसाइड करने पर मजबूर किया जा रहा है। आदर्श नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी