Home » राजस्थान » विधान सभा पहुँचने पर मंत्रीगण, विधायकगण और विधान सभा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया देवनानी का अभिनंदन

विधान सभा पहुँचने पर मंत्रीगण, विधायकगण और विधान सभा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया देवनानी का अभिनंदन

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का सोमवार को यहां विधान सभा पहुँचने पर मंत्रीगण, विधायकगण और विधान सभा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभिनंदन किया। देवनानी बारबाडोस में 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेकर और संसदीय परम्पराओं का यू.के. में अध्ययन यात्रा के बाद रविवार को वापस लौटे है। देवनानी का विधान सभा कर्मियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर, साफा, फूल माला और दुपट्टा पहनाकर और शॉल ओढाकर अभिनंदन किया। देवनानी ने सभी विधान सभा कर्मियों के हाल-चाल पूछे। देवनानी के साथ इस यात्रा में प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा भी गये थे।

उल्लेखनीय है कि बारबाडोस में 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में देवनानी ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। सम्मेलन में राउंड टेबल परिचर्चा में लोकतंत्र को समर्थन देने के लिए हमारी संस्थानों का सुदृढ़ीकरण, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक स्वास्थ्य के लिए इसका खतरा-स्थायी समाधान ढूँढना और सुशासन, बहुपक्षवाद और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में राष्ट्रमंडल की भूमिका पर विचार व्यक्त किये। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के भी अध्यक्ष देवनानी ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की वार्षिक साधारण सभा में भी भाग लिया।

लंदन यात्रा के दौरान देवनानी ने सावरकर हाउस, अम्बेडकर हाउस सहित ऐतिहासिक भवनों का अवलोकन किया। लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्री देवनानी ने पुष्पाजंलि अर्पित की। यू.के. और बारबाडोस में भारतीय प्रवासी समुदाय से मुलाकात कर उनके योगदान और भारतीय संस्कृति व लोकतांत्रिक मूल्यों को विश्व में बढ़ावा देने के लिये किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। देवनानी ने राजस्थान विधान सभा के डिजिटल पहल, महिला सशक्तिकरण, पारदर्शिता, समावेशी शासन मॉडल सहित सनातन संस्कृति के अनुरूप प्रकाशित विधान सभा कैलेण्डर और डायरी सहित विभिन्न नवाचारों को वैश्विक मंच पर साझा किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी