Home » राजस्थान » नगर निगम ग्रेटर सतर्कता शाखा की बड़ी कार्रवाई 1 हजार 500 रुपये का किया कैरिंग चार्ज वसूल, 04 केन्टर सामान जब्त

नगर निगम ग्रेटर सतर्कता शाखा की बड़ी कार्रवाई 1 हजार 500 रुपये का किया कैरिंग चार्ज वसूल, 04 केन्टर सामान जब्त

नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ.गौरव सैनी के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता श्री अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को सतर्कता शाखा की टीम द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में जेएलएन मार्ग, टोंक रोड़, सीतापुरा जेईसीसी, प्रताप नगर, श्योपुर रोड़, 07 नं. चौराहा, जगतपुरा कच्ची बस्ती, माल रोड़ विद्याधर नगर, 17 नंबर बस स्टैण्ड विश्वकर्मा, रोड़ नं. 09 सीकर रोड़ आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 1 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 04 केन्टर सामान जब्त किया गया।

उपायुक्त सतर्कता श्री अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में जेएलएन मार्ग, टोंक रोड़, सीतापुरा जेईसीसी, प्रताप नगर, श्योपुर रोड़, 07 नं. चौराहा, जगतपुरा कच्ची बस्ती, माल रोड़ विद्याधर नगर, 17 नंबर बस स्टैण्ड विश्वकर्मा, रोड़ नं. 09 सीकर रोड़ आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 04 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 1 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी