Home » राजस्थान » स्पाइसजेट एयरलाइंस की जयपुर-दुबई फ्लाइट एक बार फिर लेट:6 घंटे तक परेशान होते रहे पैसेंजर्स; इंटरनेशनल फ्लाइट का शेड्यूल लगातार गड़बड़ा रहा

स्पाइसजेट एयरलाइंस की जयपुर-दुबई फ्लाइट एक बार फिर लेट:6 घंटे तक परेशान होते रहे पैसेंजर्स; इंटरनेशनल फ्लाइट का शेड्यूल लगातार गड़बड़ा रहा

जयपुर एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट का शेड्यूल एक बार फिर गड़बड़ाने लगा है। मंगलवार को एक बार फिर स्पाइस जेट एयरलाइंस की जयपुर से दुबई फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर पाई।

वहीं दुबई से जयपुर आने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट भी अपने निर्धारित वक्त से लेट है। इसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ रहा है।

दरअसल, दुबई से जयपुर के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 58 भी अपने निर्धारित वक्त से लेट चल रही है। SG – 58 को अल सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर दुबई से जयपुर से लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से यह फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त से 6 घंटे है। जो सुबह 3 बजे बाद जयपुर पहुंचेगी।

इनकमिंग एयर क्राफ्ट की देरी के कारण दुबई फ्लाइट री-शेड्यूल वहीं स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 57 अपने निर्धारित वक्त पर उड़ान नहीं भर पाई। स्पाइस जेट एयरलाइंस की फ्लाइट को आज सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। इसके बाद फ्लाइट को दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर दुबई पहुंचना था।

लेकिन इनकमिंग एयर क्राफ्ट की देरी की वजह से स्पाइसजेट एयरलाइंस ने आखिरी वक्त पर दुबई फ्लाइट को री-शेड्यूल किया है। इसके बाद अब SG – 57 अपने निर्धारित वक्त से लेट 3 बजकर 30 मिनट बाद दुबई के लिए उड़ान भर पाएगी।

जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे यात्री परेशान होते रहे। (फाइल फोटो)
जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे यात्री परेशान होते रहे। (फाइल फोटो)

28 सितंबर से लगातार लेट हो रही फ्लाइट बता दें कि पिछले महीने की 28 सितंबर से लगातार स्पाइसजेट एयरलाइंस की जयपुर दुबई फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त पर उड़ान नहीं भर पा रही है। पिछले दिनों अत्यधिक देरी की वजह से फ्लाइट को आखिरी वक्त पर रद्द भी कर दिया गया था।

ऐसे में अब एयरलाइन कंपनी की लापरवाही से न सिर्फ जयपुर से दुबई जाने वाले बल्कि, दुबई से जयपुर आने वाले पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी