जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-13 में निजी खातेदारी करीब 70 बीघा कृषि भूमि पर 03 नवीन अवैध कॉलोनियो के विरूद्ध पूर्णतः ध्वस्तीकरण की कार्यवाही एवं हिंगोनिया गौशाला की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-11 निजी खातेदारी की करीब 15 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। जोन-12 में निजी खातेदारी की करीब 21 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। जोन-8 में ग्राम असरपुरा में आम रास्तें की भूमि को अतिक्रमण मुक्त। करवाया गया। महावीर नगर वाई-ब्लॉक में 80 फीट सेक्टर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उप महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित कानोता क्षेत्र ग्राम सिंदोली, सावरियां रोड़, जिला जयपुर के खसरा नं. 474/304, 473/304, 475/304, 476/304, 304/2, 305, 307, 306, 286, 290 में करीब 70 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘वैशाली नगर’’, ‘‘नमन ग्रुफ’’ एवं ‘‘राधा गोविन्द नगर’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें, पत्थरगढ़ी व अन्य अवैध निर्माण कर कृषि भूमि से लगती हुई हिंगोनिया गौशाला की भूमि पर अतिक्रमण कर मिट्टी डालकर कॉलोनी में जाने का रास्ता बनाकर उक्त कृषि भूमि पर 03 नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा 04 जेसीबी मशीनों व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयासों को विफल किया जाकर हिंगोनिया गौशाला की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया एवं नवीन अवैध कॉलोनी वैशाली नगर के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।
जेडीए द्वारा जोन-11 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम खातीपुरा, तहसील सांगानेर, जिला जयपुर में करीब 15 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘मुरली ग्रीन वैली’’ के नाम से बनाई गई टीनशेडनुमा कमरे, प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल, लोहे का गेट लगाकर व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-11 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

जेडीए द्वारा जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम कालवाड़, जोबनेर रोड़, जिला जयपुर में करीब 10 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान् उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम मुण्डोता़, कालवाड़, जिला जयपुर में करीब 11 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें, प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
जेडीए द्वारा जोन-08 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम असरपुरा, एस्कोन रोड़ के पास, जिला जयपर के खसरा नं. 316 आम रास्तें की भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 50 फीट लम्बाई में सीमेन्ट के पिल्लर लगाकर, तारबंदी कर अतिक्रमण किये जाने की सचूना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमणों को आज जोन-08 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ, तहसीलदार, पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर आम रास्तें की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जोन-08 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित महावीर नगर, वाई ब्लॉक में 80 फीट सेक्टर रोड़ सीमा में आ रहे अतिक्रमणों चार पक्के मकान, बाउण्ड्रीवाल, टीनषेड इत्यादि अतिक्रमण को आज जोन-08 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ व पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर 80 फीट सेक्टर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, द्वितीय, तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-13, 11, 12, 08 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।






