जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-13 में दिल्ली रोड़ हाइवे के पास धींगपुर में करीब 05 बीघा चारागाह सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-14 में निजी खातेदारी करीब 04 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों का पूर्णतः ध्वस्त किया गया।
उप महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित दिल्ली रोड़ हाइवे के पास धींगपुर तहसील आमेर, जिला जयपुर के खसरा नं. 45 व 49 में करीब 05 बीघा सरकारी भूमि पर स्थानीय काष्तकारों द्वारा अतिक्रमण कर बनाई गई बाउन्ड्रीवॉल, मिट्टी की डोल, टीनषेड, झाडियां लगाकर, तारबंदी कर अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमणों को उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-13 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर चारागाह सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम सिमलिया तहसील सांगानेर, जिला जयपुर में करीब 03 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘सावरियां सिटी’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के, पत्थरगढ़ी कर, सीमेन्ट के ट्री गार्ड लगाकर व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम वाटिका, तहसील सांगानेर, जिला जयपुर के खसरा नं. 5599/1 में करीब 01 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी की सड़के व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-13, 14 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
प्रवर्तन प्रकोष्ठ जविप्रा द्वारा वर्ष 2024 में 817 बीघा सरकारी भूमि व वर्ष 2025 में 583 बीघा आज तक कुल 1400 बीघा सरकरी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया जा चुका है व वर्ष 2024 में 383 व वर्ष 2025 में 312 आज तक कुल 695 नवीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयासों को विफल किया गया।






