Home » राजस्थान » नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राहुल घोसलिया को कजाकिस्तान से एयरलिफ्ट कर तत्काल भारत लाने की मांग की

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राहुल घोसलिया को कजाकिस्तान से एयरलिफ्ट कर तत्काल भारत लाने की मांग की

नागौर सांसद एवं आरएलपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की और जयपुर जिले के शाहपुरा क्षेत्र के निवासी और वर्तमान में कजाकिस्तान से एमबीबीएस कर रहे छात्र राहुल घोषलिया को तत्काल कजाकिस्तान से एयरलिफ्ट करवाने की मांग की |
गौरतलब है कि राहुल घोसलिया विगत कई दिनों से कजाकिस्तान में गंभीर रूप से बीमार हैं और वहाँ उचित चिकित्सा सुविधा न मिलने के कारण उनके जीवन को खतरा बना हुआ है और वर्तमान में वहां वेंटिलेटर पर है,विगत दिनों सांसद ने विदेश मंत्री को पत्र भेजकर व विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके भी उनसे हस्तक्षेप कर भारत सरकार के माध्यम से एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था कर राहुल को शीघ्र भारत लाने की मांग रखी |

राहुल के परिजनों और रिश्तेदारों को साथ ले गए सांसद
सांसद हनुमान बेनीवाल अपने साथ
राहुल के परिजनों को भी नितिन गडकरी के आवास पर ले गए,
इस दौरान उन्होंने नितिन गडकरी को स्थिति की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मानवीय दृष्टिकोण से यह एक अत्यंत संवेदनशील मामला है और विदेश मंत्रालय सहित संबंधित विभागों के समन्वय से त्वरित कार्रवाई आवश्यक हो इसलिए उनका हस्तक्षेप आवश्यक है | सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में विदेश मंत्रालय से संपर्क स्थापित करके शीघ्र आवश्यक मदद करवाने का आश्वासन दिया साथ ही कहा कि वो स्वयं इस मामले पर निगरानी रखेंगे ताकि राहुल को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके और उन्हें समुचित इलाज मिल सके।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS