03.06.2024 को परिवादी ने दर्ज कराया कि प्रहलाद वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा निवासी ग्राम खरकडा जमवारामगढ जिला जयपुर मेरी पत्नी से लगभग 6 माह से अवैध सम्बन्ध बना रहा है। प्रहलाद वर्मा ने मेरी नाबालिक बेटी के साथ भी कई कई बार छेडछाड की है। आज दिनांक 03.06. 2024 को समय लगभग 2 बजे मेरी नाबालिक बेटी ने फोन कर बत्ताया की प्रहलाद वर्मा ने मेरे मुंह मे जबरदस्ती अपना लिंग डालने का प्रयास किया है तथा मेरी छाती पर हाथ फेरता है, मना किया तो मारपीट की है।” आदि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 622/2024 धारा 323, 341, 506, 354, आईपीसी व 7/8, पोक्सो एक्ट में पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
टीम गठन :-
प्रकरण की गंभीरता को मध्य नजर रखते हुए पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन
(IPS) के आदेशानुसार आशाराम चौधरी (RPS) अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन व विनय कुमार डी.एच. (IPS) सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी जयपुर पूर्व के नेतृत्व में मुनीन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना कानोता जिला जयपुर पूर्व एव श्री दिलीप हैड कानि 2207, मुकेश कुमार कानि 7763, मुस्ताक कानि 11418, सुरेश चन्द 11237, आनु कुमार कानि 11418, प्रकाश कानि 10660, सूरज कानि 11860, मन्तराम कानि 11150 पुलिस थाना कानोता जयपुर पूर्व की एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस द्वारा किये गये अथक प्रयास प्रकरण की घटना की गंभीरता को देखते
हुए पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व द्वारा आरोपी की तलाश हेतु 10 हजार रूपये ईनाम की घोषणा कर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश हेतु कई बार आरोपी के मूल निवास स्थान ग्राम खरकडा व संभावित स्थान गुजरात राज्य मे विभिन्न स्थानो पर दबीश दी गई, लेकिन आरोपी की कोई पतारसी नही चली। आरोपी ने अपने गांव में निवास करना भी छोड दिया था। आरोपी अपना हुलिया बदल कर बार बार अपना निवास स्थान व मोबाईल नम्बर बदल रहा था, जिस पर तकनीकी साधनो का उपयोग व आसूचना संकलन कर दिनांक 15.10.2025 को आरोपी को जयपुर शहर से दस्तयाब कर प्रकरण हाजा में धारा 354, 506, 376/511 आईपीसी व 7/8, 3/18 पोक्सो एक्ट मे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का विवरण :-
प्रहलाद कुमार वर्मा पुत्र जगदीश कुमार जाति रैगर उम्र 40 साल निवासी ग्राम पोस्ट खरकडा पुलिस थाना जमवारामगढ जिला जयपुर ग्रामीण
विशेष भूमिकाः-
सूरज कानि 11860 द्वारा तकनीकी साधानो के माध्यम से आरोपी को दस्तयाब कराने मे महत्वपूर्ण भूमिका रही है।






