Home » राजस्थान » छात्रा को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप:अश्लील फोटो और वीडियो से किया ब्लैकमेल, जांच में जुटी पुलिस

छात्रा को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप:अश्लील फोटो और वीडियो से किया ब्लैकमेल, जांच में जुटी पुलिस

अजमेर में एक छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर कैफे में रेप करने का आरोप लगाया है।

अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर परेशान करने का आरोप लगाते हुए आदर्श नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कॉलेज जाते समय पीछा करता था युवक

आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की ओर से एक शिकायत दी गई है। पीड़िता ने बताया- एक युवक उसका कॉलेज जाते समय पीछा करता था। एक दिन उसे कॉलेज छोड़ने की कहकर कार में बिठाया और कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेसुध हो गई। आरोपियों से एक कैफे में ले गया और उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसके अश्लील फोटो वीडियो बना लिए गए।

ब्लैकमेल कर लगातार रेप किया

पीड़िता ने आरोप लगाया की आरोपी के द्वारा उसे अश्लील फोटो वीडियो से ब्लैकमेल कर लगातार उसके साथ रेप किया गया। उसे वायरल करने की धमकी दी गई। इसके बाद वह अपने घर चली गई। आरोपी उसके घर तक पहुंच गया।

परिवार वालों द्वारा रिश्ता तय करने पर वहां आरोपी रिश्ता खराब कर देता है। पीड़िता की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश