Home » राजस्थान » फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी मशीनरी पार्ट्स चुराकर भागे:प्रयागराज के रहने वाले थे सातों लड़के, मालिक ने करवाया मामला दर्ज

फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी मशीनरी पार्ट्स चुराकर भागे:प्रयागराज के रहने वाले थे सातों लड़के, मालिक ने करवाया मामला दर्ज

सीकर के उद्योग नगर इलाके में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित फैक्ट्री से मशीनरी पार्ट्स चोरी हो गए। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों पर ही मालिक ने मामला दर्ज करवाया है।

फैक्ट्री मालिक राघव अग्रवाल ने उद्योग नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी इंडस्ट्रियल एरिया सीकर में गोविंद इंडस्ट्रीज के नाम से पेपर कप बनाने की फैक्ट्री है। उन्होंने 8 मशीन लगा रखी है। इन मशीनों पर 7 लड़के और 1 लड़की को ऑपरेटर रखा हुआ था।

युवक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले थे। सभी चोरी फैक्ट्री से तीन मशीन की ड्राइव,एक लूब्रिकेशन मोटर, एक नारलिंग टूल लेकर फरार हो गए। उद्योग नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच ASI रंगलाल कर रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास