Home » अंतर्राष्ट्रीय » अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्रवाई, नाकाबंदी के दौरान 12 किलो अफीम डोडा जब्त

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्रवाई, नाकाबंदी के दौरान 12 किलो अफीम डोडा जब्त

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 12 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर नीमच से सूरत जा रही एक निजी ट्रेवल्स की बस मैं सवार था. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जांच शुरू कर दी है.

हथूनिया थाना अधिकारी शंभूसिंह झाला ने बताया कि जिले में एसपी अमित कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजपुरिया बॉर्डर पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी. इसी दौरान नीमच से सूरत की ओर जा रही अशोक ट्रेवल्स की बस को रुकवा कर तलाशी ली गई तो उसमें एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगी.

पूछताछ में उसने अपना नाम जोधपुर निवासी कैलाश विश्नोई बताया, उसके पास रखे बेग की तलाशी ली गई तो उसमें अफीम डोडा चूरा भरा हुआ था जिसका वजन किया गया तो वह 12 किलो निकला. इस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अफीम डोडा चूरा को जप्त कर लिया और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इस मामले में अब यह जानकारी जुटाने में लगी है की तस्कर अफीम डोडा चूरा हुआ कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास