Home » राजस्थान » सोजत राजस्थान धू-धू कर जला रावण,बुराई पर अच्छाई की जीत

सोजत राजस्थान धू-धू कर जला रावण,बुराई पर अच्छाई की जीत

सोजत रोड(बाबूलाल पंवार) कस्बे में दशहरा पर्व बडे़ धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया।ग्राम पंचायत सोजत रोड व श्री राम कृष्ण परमार्थ मंडल व ग्राम वासियों के सहयोग से 52 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया। रावण दहन सरपंच लक्ष्मी अजय सिंह कछवाह के मुख्य आतिथ्य में किया गया।शोभा यात्रा में घोड़ों के करतब,आकर्षक झांकियां जिसमें राम दरबार,अहिल्या उद्धार,पंचमुखी हनुमान जी,महादेव की भस्म आरती, वैष्णो देवी,सुर्पणखा जैसी आकर्षक झांकियां आई माता छात्रावास से रवाना हुई।जिसमें गेर नृत्य आकर्षण का केन्द्र रही।शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए दशहरा स्थल पर पहुंची।

जगह-जगह ग्राम वासियों ने मनमोहक झांकियों पर पुष्प वर्षा की गई व तरह-तरह की आतिशबाजी की गई। जिसको देखने के लिए आसपास के सैकड़ों ग्रामवासी देखने पहुचे।इस अवसर पर दहन से पूर्व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया व रावण के पुतले का पूजन किया गया।रावण दहन के हजारों की तादाद में ग्रामीण साक्षी बने।

इस अवसर पर रामकृष्ण परमार्थ मण्डल व ग्रामवासियो के साथ पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय