Home » राजस्थान » जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने राम जल सेतु लिंक परियोजना का कार्य गुणवत्ता और समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए

जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने राम जल सेतु लिंक परियोजना का कार्य गुणवत्ता और समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए

जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने संशोधित पार्बती कालीसिंध चम्बल लिंक परियोजना (राम जल सेतु लिंक परियोजना) के कार्यों की समीक्षा कर कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि आमजन को परियोजना का शीघ्र लाभ मिल सके।

बुधवार को शासन सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सुरेश रावत ने गुणवत्ता और समय सीमा की पालना सुनिश्चित करने के लिए डेडिकेटेड मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करने के भी निर्देश दिए।साथ ही रावत ने परियोजना के लिए अवाप्त भूमि के प्रभावितों को संवेदनशीलता के साथ शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए।

बैठक में सुरेश रावत ने बताया कि राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण परियोजना की उनके द्वारा प्रति सप्ताह उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली जायेगी तथा फील्ड स्तर के अधिकारियों के साथ प्रति माह एक बैठक आयोजित की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास