Home » राजस्थान » जयपुर में दोस्ती कर युवती से रेप,मिलने के बहाने बुलाया:शादी करने का झांसा दिया, एक साल तक धोखा देता रहा

जयपुर में दोस्ती कर युवती से रेप,मिलने के बहाने बुलाया:शादी करने का झांसा दिया, एक साल तक धोखा देता रहा

जयपुर में दोस्ती कर एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने उसका देहशोषण किया। पिछले एक साल तक आरोपी झूठ बोलकर धोखा देता रहा। बनीपार्क थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (बनीपार्क) मनोज कुमार बैरवाल कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- कानोता की रहने वाली 29 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। मिलने-जुलने के दौरान शादी करने के लिए प्रपोज किया। आरोप है कि अक्टूबर-2024 में मिलने के बहाने आरोपी ने उसे बनीपार्क बुलाया। मिलने जाने पर आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर उसका देहशोषण करने लगा। पिछले एक साल तक झूठ बोलकर शादी की कहकर रेप करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर