Home » राजस्थान » जोधपुर पुलिस ने 2 ड्रग तस्करों को रंगेहाथों पकड़ा:अवैध डोडा पोस्त बरामद,एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर किया गिरफ्तार

जोधपुर पुलिस ने 2 ड्रग तस्करों को रंगेहाथों पकड़ा:अवैध डोडा पोस्त बरामद,एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर किया गिरफ्तार

जोधपुर शहर में मादक पदार्थों के तस्कर सक्रिय हैं। ये गिरोह शहर के विभिन्न इलाकों में ड्रग्स सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस ने ऐसे दो लोगों को ड्रग्स के साथ पकड़ा है।

कमिश्नरेट की बासनी थाना पुलिस ने मेडिपल्स अस्पताल के पास सालावाल रोड बसनी में राजूराम पुत्र किशनाराम विश्नोई को पकड़ा है। भादुओं की ढाणी रशीदा के रहने वाले राजूराम के पास से पुलिस ने 578 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। बरामदगी के बाद एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर राजूराम को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं, सूरसागर थाना पुलिस ने अंबेडकर कॉलोनी कालीबेरी निवासी अशोक सारण पुत्र हनुमानराम बिश्नोई को ड्रग्स के साथ पकड़ा। अशोक चाय की होटल चलता है। पुलिस ने उसके कब्जे से 776 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करके एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर